STORYMIRROR

Chitransh Waghmare

Inspirational

4  

Chitransh Waghmare

Inspirational

सबसे अधिक सरल होता है

सबसे अधिक सरल होता है

1 min
487

प्रश्नों में उलझे रहते हम

और सामने हल होता है

सबसे जटिल प्रश्न का उत्तर 

सबसे अधिक सरल होता है।।


वर्तमान ही खो जाता है 

आगत का आभास न हो तो

सागर से लड़ने मत जाना 

साहस हो, पर साँस न हो तो

डूबेगा जो बिना सहारे

वो ही अधिक विकल होता है।।


प्रश्नों से जो युद्ध करेगा 

सारे सूत्र समझ जाएगा

नौका जो जल बीच रही तो 

नौका में भी जल आएगा

जग कितना अस्थिर होता है 

मन कैसा चंचल होता है।।


जब तक डगर न नापी तब तक 

उस पथ के उलझाव न देखे 

जाते हुए पाँव देखे थे 

किंतु लौटते पाँव न देखे

जिस पथ पर जल ही जल दिखता

वह पथ ही मरुथल होता है।।


उसे मिलेंगे उत्तर जो भी

संशय में आशय खोजेगा

जब जीवन का नाम न होगा

वह जीवन की लय खोजेगा

जो हल ही देखे प्रश्नों में

वो ही अधिक सफल होता है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational