STORYMIRROR

Ravi Ghayal

Abstract Tragedy Fantasy

4  

Ravi Ghayal

Abstract Tragedy Fantasy

सब सपना है

सब सपना है

1 min
382

इस दुनिया में 

क्या अपना है 

जो कुछ भी है 

सब सपना है 


रब सपना है 

जग सपना है 

तू सपना है 

नाम भी तेरा .....

तो 'सपना' है 

  

इस दुनिया में क्या अपना है 


अपना आप यहाँ सपना है 

रसूल-ओ-पाक यहाँ सपना है 

धर्म-ओ-बाप यहाँ सपना है 


सपना है ईमान यहाँ पे 

सपना वेद कुरान यहाँ पे 

भाई का भाई से नाता 

भी तो या-रब इक सपना है 


सच्चाई भी है सपना 

शांति-अहिंसा भी सपना है 

सब सपना है - सब सपना है 


अगर हकीकत पाना चाहो 

सच्चाई में आना चाहो 


तोड़ो सपने 

छोड़ो आँचल 

इन सपनों का।


सपनों के जंजाल से तुम-को....

बाहर तक तो आना होगा 

छोड़ के सपनों की दुनिया ही 

सच्चाई को पाना होगा।


इस 'दुनिया' को छोड़ के ही तू 

सही-गल्त पहचान सकेगा 

वेद ...कुरान ...ओ ...धर्म...ईमान की 

सच्ची हकीकत जान सकेगा 


छोड़ो-छोड़ो दामन इनका 

ये हैं सपने....

ये हैं सपने.... 

ये वो सपने 

जो ना कभी भी 

होते 

किसी के भी अपने। 


आज नहीं तो कल आखिर 

तुम को इन-को छोड़ना होगा 

छोड़ के सपनों के आँचल को 

सत्य से नाता जोड़ना होगा 


तो फिर आओ 

आज ही क्यूं ना 

ये सब कारज कर डालें हम 

बुजुर्गों ने भी 

फरमाया है 

काम आज का 

कभी भी प्यारो 

कल पर बिलकुल ना डालें हम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract