STORYMIRROR

Anuj Pathak

Tragedy

4  

Anuj Pathak

Tragedy

सैनिक की गाथा।।

सैनिक की गाथा।।

1 min
312

मां भारती के त्राण में रखते हैं ने निज प्राण प्राण का ना ध्यान रखा आठों याम करते हैं।

बेटा जाता है गर दूर हम करते हैं फोटो शूट पिता को सहारा मिले नहीं ऐसा कोई काम करते है।

बता सच्चा देशभक्त लूटता है देश हर वक्त ऐसे नेता को प्रणाम हर शाम करते हैं।

जिसके बलिदान से है भारत का सम्मान उस वीरता का आभार प्रमाण मांग हम करते हैं।

लाडलों ने हर वक्त आहुतियां दी रक्त की भुजाओं में प्रताप सा बल दिखता है।

युद्ध करें काल से भी लगते हैं महाकाल साहस शिवाजी सा विशाल दिखता है।।

बापू वाले गाल नहीं भारती के वीर लाल है धैर्य नहीं रक्त में उबाल दिखता है।।

यह प्रमाण मांगते हैं हम सब प्रमाण जानते हैं ये शीश रण में सिर्फ कटता है झुक नहीं सकता है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy