STORYMIRROR

Vaishno Khatri

Inspirational

3  

Vaishno Khatri

Inspirational

सैनिक का सम्मान

सैनिक का सम्मान

1 min
212

जान कुर्बान कर रखते ये, सुरक्षित देश हमारा।

इस साहस को देख, सम्मानित है सैनिक प्यारा।

 

ये आख़िरी साँस तक, देश की ख़ातिर लड़ते हैं।

असीम आत्मबल है, मुसीबत से टक्कर लेते हैं।

सम्भालते हैं पूरी सरहदें, देश सुरक्षित रखते हैं।

यही कर्तव्य भावना देख, सम्मान सब करते हैं।

देशभक्ति का अद्भुत परिचय, है सैनिक प्यारा।

जान कुर्बान कर रखते ये, सुरक्षित देश हमारा।


बिना इन रक्षकों के, हमारा कोई अस्तित्व नहीं।

इनके अभाव में होगा, देश हमारा सुरक्षित नहीं।

कोई भी उत्सव परिवार के, संग मना पाते नहीं। 

आखिरी साँस वार देते, खुद के लिए जीते नहीं।

इसी क्षमता से ही विजय, प्राप्त कर लेता यारा।

जान क़ुर्बान कर रखते ये, सुरक्षित देश हमारा।


इन वीर सपूतों की माएँ, प्रणाम की हक़दार हैं।

अपने दिल के टुकड़ों को, देश पर देती वार हैं।

इन्हीं से सुरक्षित रहते, इस देश के नीतिकार हैं।

सुरक्षित रखते वे मर्यादा, और मान-सम्मान हैं।

कर समाधान एवं कोई, ठोस कदम उठा यारा।

जान क़ुर्बान कर रखते ये, सुरक्षित देश हमारा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational