STORYMIRROR

Bindiya rani Thakur

Inspirational

2  

Bindiya rani Thakur

Inspirational

सामना कर मेरे दिल

सामना कर मेरे दिल

1 min
138

दिल बात बात पर क्यों डर जाता है 

बेवजह बिन बात के क्यों घबराता है 

हिम्मत रखता नहीं है क्यों ये मन 

कायर बन कर मैदान छोड़ना चाहता है 

माना कि जीवन की राह मुश्किल है

और यहाँ कठिनाइयां पग-पग पर है

कांटे बिछे हुए हैं चहूँ ओर रास्तों पर 

परीक्षाओं का सदैव दौर चला है

लेकिन नामुमकिन नहीं है, ऐसे हालातों से पार पाना

धैर्य, बुद्धि, हिम्मत और साहस से हमें है काम लेना 

एक न एक दिन तो हम जीत ही जाएंगे 

इन परिस्थितियों को पार कर मंजिल को पाएंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational