साक्षर
साक्षर
सभी को पढ़ना-सभी को बढ़ना,हिम्मत से हम सभी को चलना,
गांव में हंसकर-शहर में संभलकर, परिवर्तन की राह में,
भाषा और विज्ञान से जज्बे और किताब से,
शब्दों के प्रवाह में, उलझनों के संसार में,
दरिया पार है करना!
सभी को शिक्षा-बेहतर शिक्षा जन-जन की जागृति करना,
भ्रष्टाचार और अंधकार में, समाज के उन्नति की राह में,
सकारात्मक और विचार से,स्वच्छ सोंच
और अभियान से,
फैले हुए अंधकार में,अंधविश्वासों के जाल में,
अपराध पर चोट है करना!
अच्छी शिक्षा-स्वच्छ शिक्षा, स्वस्थ जीवन को प्रकाशित करना,
उत्तम समाज के निर्माण में,देश के सम्मान में, कर्तव्य पथ की राह में,
स्वच्छ संवाद ओर संचार से ,ज्ञान के प्रकाश से,
बढ़ते हुए अनर्थ में ,बुराई की विकृत में,
असाक्षर पर शिक्षा की अलख है जगाना!
