साइंस फिक्शन ग्रंथों में
साइंस फिक्शन ग्रंथों में
साइंस फिक्शन की परंपरा
वेदों से चली आ रही है यहाँ
वो तब का वर्णन भी करते थे
बताते आगे क्या होगा यहाँ वहाँ
ज्योतिष एक गणना भी थी
एक फिक्शन की परम्परा भी
ठीक से अगर हर बात हो जानी
गलती इसमें न होती ज़रा भी
फिक्शन को कल्पना से जोड़ते
ग्रन्थ कहते सब जग है माया
इसका मतलब जग फिक्शन ही
जिसमें ये जीव है भरमाया
साइंस याने शुद्ध विज्ञान
ठीक से जानने का तरीका
वेदों ने विद्या, अविद्या समझाया
आत्मा और प्रकृति वहाँ से सीखा
अच्छा हो अगर कुछ ग्रन्थ
विद्यालयों में जाएँ पढ़ाये
विज्ञान भी जानें असली विद्या भी
ताकि बेहतर इंसान जाएँ बनाएं।
