Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

DINESH KUMAR KEER

Tragedy Classics Fantasy

4.5  

DINESH KUMAR KEER

Tragedy Classics Fantasy

साइको चालीसा

साइको चालीसा

2 mins
309


जय साइको विज्ञान उजागर, साईक लोगस से भरा सागर।

विलियम वुंट अति विशाला, लिपजिंग मध्य खोली प्रयोगशाला।।


टीचनर वुंट संरचनावादी, विलियम जेम्स प्रकार्यवादी।

वाटसन व्यवहार के ज्ञाता, कोहलर है गेस्टाल्टवाद के दाता।।


थार्नडाइक सम्बन्धवाद को जाना, तत्परभ्यास प्रभाव बखाना।

प्रयत्न-भूल विधि के दाता, उद्दीपन-अनुक्रिया के ज्ञाता।।


 सूझ सुल्तान कोहलर लाया, क्रिया-प्रसूत स्किनर सिखाया।

प्राचीनुबंध पावलव लाया, भोजन-घंटी संबंध बताया।।


उपलब्धि प्रेरण एटकिंसन जाना, आवश्यकता पदक्रम मैसलो भाना।

पठन विकृति होती डिक्लेक्सिया, अधिगम विकृति बनी डिस्फेजिया।।

लेखन विकृति डिस्ग्राफिया कहलाई, गणित विकृति डिस्केलकुलिया भाई।।।


किंडरगार्डन बच्चों का बगीचा, फ्रोबेल ने इसे प्रेम में सींचा।

बुनियादी शिक्षा गांधी को भाई, प्रोजेक्ट प्रणाली किलपैट्रिक लाई।।


खेल विधि हेधर कुक जाना, मांटेसरी विधि मारिया बखाना।

गौलमेल संवेग सिद्धांया, गाल्टन बुद्धि कदम बढ़ाया।।


मूर्त, अमूर्त, सामाजिक बुद्धि, प्राप्त किये थार्नडाइक सिद्धि।

प्रथम माप बुद्धि बिने किह्ना, टर्मन बुद्धि लब्धि दे दीना।।


त्रिआयामी गिलफार्ड का भाई, थार्नडाइक बहु कारक लाई।

गार्डनर बहुबुद्धि के दाता, बर्ट-वर्नन पदानुक्रमिक के ज्ञाता।।


तरल ठोस बुद्धि केटल जानो, तीन कारक स्पीयरमेन मानो।

समूह कारक थर्स्टन से पाया, पास एलॉग अलेकजेंडर लाया।।


बैटरी परीक्षण भाटिया दीन्हा, बिने साइमन परीक्षण किन्हा।

व्यक्तित्व पर्सोना से आया, हिंदी अर्थ मुखौटा बताया।।


सिगमंड फ्रायड मनोविश्लेषी, चेतन,अर्द्ध, अचेतन अभिलेखी।

इड़, ईगों, सुपर आप बखाना, मूल प्रवृत्ति जीवन मृत्यु माना।।

इरोज शब्द जीवन का मूलक, थैनाटोस है समूलक।।।


हिप्पोक्रेट्स प्रथम प्रकार बताया, शारीरिक द्रव्य में सबको पाया।

क्रेश्मर शरीर गठन को जाना, स्थूल, कृश, पुष्ट, विशाल को माना।।


शेल्डन ने भी शरीर को गाया, एण्टो-मिसो-एक्टोमार्फी पाया।

मनोवैज्ञानिक युंग को जानो, अतः बहिर्मुखी को मानो।।


नैतिक विकास कोहल्बर्ग है भाई, विकासवाद लैमार्क है लाई।

मॉर्गन-मुर्रे TAT अति भाया, स्याही धब्बा रोर्शा लाया।।


16 कारक कैटल को जानो, CAT बेलक का मानो।

MPPT हाथावे का भाई, SCT टेन्ड-पाईन से आई।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy