साहित्य और समाज
साहित्य और समाज
साहित्य और समाज का, आपस में गहरा नाता है
इसीलिए साहित्य, समाज का दर्पण कहलाता है।
मनोभावों को शब्द रूप दे, साहित्य रचा जाता है
सत्य झलक समाज की, साहित्य ही दिखलाता है
साहित्य और समाज का, आपस में गहरा नाता है।
सजग कर समाज को, कर्तव्य अपना निभाता है
सही दिशा समाज को, साहित्य ही दिखलाता है
साहित्य और समाज का, आपस में गहरा नाता है।
निराशा में भी आशा की किरण बन जाता है
सोच समझकर कर चलना, जहां को सिखाता है
साहित्य और समाज का, आपस में गहरा नाता है।
कालजयी सृजक को, यथोचित सम्मान दिलाता है
सदसाहित्य का संरक्षण भी, समाज ही करवाता है
साहित्य और समाज का, आपस में गहरा नाता है।
कालजयी सृजनकर, सृजक अमर हो जाता है
साहित्य और समाज का, आपस में गहरा नाता है।
