STORYMIRROR

Pinky Dubey

Comedy Classics Inspirational

4  

Pinky Dubey

Comedy Classics Inspirational

रोटी

रोटी

1 min
354

रोटी का है खेल निराला

कभी किसी को भर पेट मिलती है तो कभी किसी को आधी

कहने को तो है वोह आटे की गोली

पर है जिंदगी मे बहुत ही जरूरी

पूरी दुनिया को अपने इशारो पर नचाती है

दिन रात मेहनत करने पर मिलती है


कभी किसी को आसानी से मिल जाती है

तो कभी किसी को मेहनत करने के बाद

खेल है निराला रोटी का

रोटी इंसान को इंसान से लड़ा देती है

रोटी इंसान को इंसान से जानवर भी बना देती है


रोटी हमारी भूख मिटाती है

रोटी हमे जीना सिखाती है

रोटी हमे परिश्रम करना सिखाती है

इस रोटी के लिए लोग भटकते है देश विदेश

बच्चो के रोटी के खातिर माँ सो जाती है भुखे पेट

रोटी का है खेल निराला

करवाती है शोषण अमीरोे से


गरीबों की है अन्नदाता

यह रोटी बड़ा खेल खिलवाती है

कद्र करो इस रोटी की

क्यूँकि यह यही रोटी जिंदगी को सही मतलब मे जीना सिखाती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy