STORYMIRROR

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

रोशनी का रखना ध्यान विशेष

रोशनी का रखना ध्यान विशेष

1 min
6

डूबता सूर्य हर शख्स को

देता है हमेशा एक संदेश

अंधेरा सन्निकट है रोशनी

का रखना ध्यान विशेष

सबको दिल से आश्वस्त

वो कर जाता है हर दिन

अंधकार का सिलसिला

तोड़ेगा उग कर प्रतिदिन

उगते और डूबते समय

उसका रंग होता समान

न उसे हो डूबने की फ़िक्र

न ही उगने का अभिमान

सबके लिए उजाले का ही

वो लाता है अजब उपहार

दुनिया बड़ी शिद्दत से करती

उसके आने का रोज इंतजार



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy