STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

रंगी जिंदगी

रंगी जिंदगी

1 min
257

इन्द्रधनुष सा बचपन

सात से भी कहीं अधिक

रंग बिखेरता है


लेकिन कम होते रहते हैं

रंग इसके

दुनिया के रंग देखकर

...

छिन जाता है

सबसे पहले

रंग मासूमियत का


फिर छिनता है

रंग सच्ची हंसी का


और फिर धीरे-धीरे

आँसू का रंग भी हो जाता है

घड़ियाली


... रंग खत्म होते जाते हैं

... रंग बदल भी देते हैं खुद को


कहीं फिर चढ़ता है

रंग मोहब्बत का

कहीं फिर बढ़ता है

रंग ममता का

इंसान हो जाता है

थोड़ा और रंगीन


फिर उतरता जाता है

हर रंग

और इंसान अपने अंत तक

हो जाता है

बेरंग...


विलीन होने को

किसी रंगहीन दुनिया में...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract