STORYMIRROR

Harsha Godbole

Inspirational

4  

Harsha Godbole

Inspirational

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

1 min
29

एक छोटे से गाँठ से 

बन जाता है यह बंधन

भाई बहन के प्यार का ये है रक्षाबंधन।


सदियों से चली आ रही परंपरा 

राखी बाँधने की 

जहाँ कहीं भी रहो भैया

आ जाना राखी बंधवाने को।


 यह राखी सिर्फ डोर नहीं है 

यह गाँठ है एक भाई के प्रेमकी 

अपनी बहन की जीवन भर

की इज्जत और सुरक्षा की।


भाई बहन के इस रिश्ते को 

राखी ने ही संजोये रखा है 

वरना इस कलयुग में

राखी को भी टूटते देखा है ।


कहतीं एक राखी भैया से

सुनो रखना बहना की लाज़ 

कभी पड़े जरूरत उसे आ जाना

छोड़ -छाड़ कर सब काज।


एक छोटे से डोर से सारा 

निभ रहा है बंधन 

ऐसा है खास हमारा

भारतीय त्यौहार रक्षाबंधन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational