रात का दिया
रात का दिया
अँधेरी रात,
घेर रही सभी दिशाओं को,
पंछी भी ,भूल जाए अपने रास्तों को,
तारे लगाते अपनी पूरी ज़ोर को,
पर बढ़ती ही जा रही हो,
घेरती ही जा रही हो,
डरावनी अँधेरी काली रात,
हो सकता है, सुकून भी पहुँचाती हो,
फायदा भी दिलाती हो,
पर कितने को,
ज्यादा तो मेरे जैसे,
जो डरते हैं
रात की कठोरता से,
पर एक दीया जो बिना बुझे जलती है,
हिम्मत को संभालती है,
इसी को देख आगे बढ़ता जाता हूँ।
