"राम नाम"
"राम नाम"
बीती जा जावै उमरिया,
राम नाम जप लो रे भैया।
बातन-बातन में जीवन बिताओ।
भूख लगी तो पेट भर खाओ।
मर वे नइया खवरिया,
राम नाम जप लो रे भैया।
धन-दौलत कछु काम न आवैं।
काम क्रोध मद हमें रूलावै।
जीवन नचै ता ता थैया,
राम नाम जप लो रे भैया।
बेटा-बेटी काम न आयें।
जिनके लाने जीवन गवायें।
जीवन को नइया खिवैया,
राम नाम जप लो रे भैया।।