STORYMIRROR

GENIUS BOY RAM

Inspirational Others

4  

GENIUS BOY RAM

Inspirational Others

राम हुए हैं यह इतिहास बताऊंग

राम हुए हैं यह इतिहास बताऊंग

1 min
358

जन-जन तक यह पहुंचाऊंगा, धर्म का पाठ मैं पढ़ाऊंगा,

रावण और अधर्मियों को यम का राज़ दिखाऊंगा,

    राम हुए है यह इतिहास बताऊंगा ।।


नर नारी को शिक्षा दूंगा, धर्म की मैं दीक्षा दूंगा ,

गीता और रामायण का मैं हर श्लोक सुनाऊंगा,

  राम हुए है यह इतिहास बताऊंगा।।


शबरी के झूठे बेरों को, अहिल्या के टूटे सपनो को,

जनकपुर के धनुषयज्ञ का मैं गुणगान सुनाऊंगा,

  राम हुए हैं यह इतिहास बताऊंगा ।।

कैकई की निर्ममता को, कालचक्र के बिसमता को,

राम के वनवास यात्रा की, रहस्य सबको सुनाऊंगा,

  राम हुए हैं यह इतिहास बताऊंगा।

 जब जब हुयी धर्म की हानि, बढ़ गया निश्चर अभिमानी, 

 मानव पर छाया विपत्ति, ताड़ने आए, रघुकुलपति,

 रावण के अधर्म पर मैं, श्रीराम की विजय सुनाऊंगा,

  राम हुए हैं यह इतिहास बताऊंगा।

  राजा के त्याग को, धोबी के बहिष्कार को,

राघव के साम्राज्य से, सीता के त्याग की गाथा

सुनाऊंगा, राम हुए है यह इतिहास बताऊंगा ।।

राम से सीखना क्या है:-

  राम के जैसा मानव बनूंगा,

राम के जैसा अटल पथिक,

मर्यादा पुरुषोत्तम की पथ को सदा आगे बढ़ाऊंगा,

राम हुए हैं यह इतिहास बताऊंगा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational