राजभाषा हिन्दी
राजभाषा हिन्दी
हमारी मातृभाषा है हिन्दी, हमारी राजभाषा है हिन्दी
हमारी राष्ट्रभाषा है हिन्दी
तन मन धन से इसका संरक्षण हम सब करते हैं
हिन्दी भाषा की रक्षा हेतु जान न्योछावर हम करते हैं
भारत देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करती है
भिन्न भिन्न भाषा और बोली सबकी एकता में दम भरती है
विविधता में एकता का पाठ हमें पढ़ाती है
वसुदेव कुटुंबकम् का मंत्र ये हमें सिखाती है
हिन्दी भाषा ही तो हिन्दुस्तान की पहचान कहलाती है
हर मानव के मन के भावों को ये दर्शाती है
भारतीय संस्कृति की आधार हिन्दी कहलाती है
सर्वश्रेष्ठ अपनी हिन्दी सब भाषाओं की जन्मदात्री कहलाती है
जन्म हुआ मानवता का यहाँ यह है भारत देश हमारा
संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिन्दी से हिन्दुस्तान है प्यारा
सबने हिन्दी अपनाई, तुलसी, कबीर संत महान हैं
यही कारण है कि इन सबकी विश्व में आज पहचान है
हिन्दी भाषा सबको हृदय से जोड़ती है
इतिहास को ये सभ्यता की ओर मोड़ती है
जैसा बोलें वैसा लिखें, लिपि इसकी निराली है
सब भाषाओं में प्यारी भाषा, बोली इसकी मतवाली है
हिन्दी में पढ़ना सीखें, हिन्दी में गाना गाते हैं
हम हिन्दी अपनाने में अब नहीं घबराते हैं
देश के सारे संचार साधनों की यही तो जान है
सब बोलो हिन्दी ही हिन्दुस्तान की पहचान है।।
