राह आसान कर दी
राह आसान कर दी
आकाश ने डगर को
उजालों से भर दिया
हम तो अंधेरों में
राह ढूंढ रहे थे,
उसने हमारी राहों में
उजाला कर दिया,
माना कितनी
मुश्किलें खड़ी थी राहों में
उसने हर राह को
आसान कर दिया,
जो दूर थी मंजिल
अब वो भी हमें,
हमारे करीब
नजर आती है,
आकाश ने हर डगर को
उजाला करके,
हमारे दामन में
खुशियों को भर दिया !
