STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

प्यार की नई कहानी

प्यार की नई कहानी

1 min
264

तुम कृष्ण बन जाओ 

मैं राधा बन जाउंगी

तुम प्यार की धुन बजाओ

मैं दौड़ी चली आऊंगी 


तुम शिव शंभू बनो 

मै फिर सती बन जाऊंगी 

तुम प्यार का धन लूटाओ 

मैं धन सारे छोड़कर आऊंगी 


तुम विष्णु बनो गर तो 

मैं लक्ष्मी बन जाऊंगी 

तुम मेरे सामने सर झुकाओ

मैं तुम्हारे चरणों में झुक जाऊंगी 


तुम प्यार एक बार करो 

मैं बार-बार करना चाहूंगी

तुम साथ देते रहो उम्र भर तो

मैं प्यार की नई कहानी लिख जाऊंगी!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance