प्यार का सफर
प्यार का सफर
जिंदगी के इस सफर में
प्यार का सफर अधूरा ही रह गया
हर एक रिश्ते से खुद को जोड़ दिया
पर प्यार का रिश्ता न बुन सका
अब प्यार के उस सफर में
खुशियों के उन पलों के बीच के
फासले तय करना चाहता हूं
प्यार कर किसीको प्यार का सफर करना चाहता हूं
वो आवारापन वो दिवानगी
मन ही मन महसूस करना चाहता हूं
धड़कन बन किसीके दिल की
उसके दिल में धड़कना चाहता हूं
हर ग़म में सहलानेवाला हाथ चाहता हूं
हंसी बन किसीके होंठों की
उसके चेहरे पर छलकना चाहता हूं
मैं प्यार करना चाहता हूं।

