STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Tragedy Inspirational

3  

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Tragedy Inspirational

प्यार का पैमाना

प्यार का पैमाना

1 min
239

काश! उमड़ते प्यार का कोई पैमाना होता

जीवन के सफ़र में कोई जाना पहचाना होता


माँ बाप का हाथ छूटा

भाई बहन का साथ रूठा

महल खड़ा कर माया लूटा

तेरा मेरा में सब सपना टूटा


काश! इस टूटे दिल का कोई अफ़साना होता

काश! उमड़ते प्यार का कोई पैमाना होता


तीर नजर का जब किसी से टकराया

हक़ीक़त जान कर जी थर्राया

हँसी उड़ाकर सब जग को जताया

खुद को शमा तो हमें परवाना बताया

काश ! इस सूरत का कोई दीवाना होता


काश ! उमड़ते प्यार का कोई पैमाना होता

मायूस चल पड़े हैं जीवन सफ़र में

जो मिला खुश हो लिए अपने नज़र में

आंच न आने दी कभी उनकी क़दर में


काश ! दिया कभी किस्मत ने हमें 

कोई नज़राना होता

काश! उमड़ते प्यार का कोई पैमाना होता I 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract