STORYMIRROR

Jayantee Khare

Drama

3  

Jayantee Khare

Drama

प्यार का अंजाम

प्यार का अंजाम

1 min
212

ये बेवज़ह बेसुकूनी

ये बेमतलब के रतजगे

एक बेमियादी इंतज़ार


ये डूबता दिल

एक आस का तिनका

ये वक़्त का सैलाब


ये वक़्ती जज़बात

ये हराते हालात

ये ज़िंदगी अज़ाब


ये बढ़ते फ़ासले

ये टूटते हौसले

ये दरकते ख़ाबों के किले


कोई सिला नहीं मिलता

कोई रास्ता नहीं दिखता

कोई दुआ से काम नहीं चलता


क़दम क़दम पे मज़बूरी है

पता नहीं किस्मत की क्या मंजूरी है

लगता है बिछड़ना ज़रूरी है


कोई क़ातिल बेनाम होता है

कोई रुसवा सरे आम होता है

क्या यही प्यार अंजाम होता है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama