STORYMIRROR

Jayantee Khare

Others

3  

Jayantee Khare

Others

कोरोना के लिए देवी प्रार्थना

कोरोना के लिए देवी प्रार्थना

1 min
51


इस जग का उद्धार करो माँ, रक्तबीज संहार करो माँ ...


आह्वान हो बजा के ताली,.......हो जाए न धरती खाली।

त्राहिमाम् हम आये शरण में,..शक्ति दो अब हे माँ काली।।

जग पे कुछ उपकार करो माँ, इस जग.......


महादैत्य इस जग को खाये, एक बूँद लाखों उपजाए।

शुंभनिशुंभ भुगत रहे खुद,..युक्ति कोई काम न आये।।

रोगरहित संसार करो माँ,...इस जग .........


लुके छुपे सब हो असहाय, इस प्रकोप का नहीं उपाय।

क्षमा करो माँ पाप हमारे,..अरज सुनो माँ करो सहाय।।

अब तो बेड़ा पार करो माँ,..इस जग .......


जिह्वा से हुंकार करो माँ, खड़ग की अब टंकार करो माँ।

कोरोना से मुक्ति दो देकर,......आरोग्य संचार करो माँ।।

शरणागत का उपचार करो माँ, इस जग.....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन