STORYMIRROR

Harsh Singla

Romance

3  

Harsh Singla

Romance

प्यार: एक एहसास

प्यार: एक एहसास

1 min
159

पहला नहीं था

पर पहले जैसा लगता था


प्यार ही था

या प्यार जैसा लगता था 


कुछ खास था

या एहसास खास लगता था 


या उस एहसास से ही प्यार था

जो कुछ खास लगता था


या वो एहसास ही प्यार का था

जिस एहसास से प्यार था


तो जिस एहसास से प्यार था

या जो एहसास प्यार का था

वो एहसास ही तो प्यार था

जो प्यार जैसा लगता था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance