"पुण्यभूमि भारत"
"पुण्यभूमि भारत"
हे मातृभूमि, हे जन्मभूमि,
हे पुण्यभूमि भारत।
पावन धरा है इसकी,
हमारा श्रेष्ठ भारत।
संस्कृति हमारी पुरानी,
हमारा न कोई शानी।
हैं सभ्यता निराली,
हैं कर्मभूमि भारत।
आरती तेरी उतारुं ,
हे सर्वश्रेष्ठ भारत।
बलि-बलि तेरी जाऊं,
हे पुण्यभूमि भारत।।
