STORYMIRROR

Dr Sanjay Saxena

Comedy

4  

Dr Sanjay Saxena

Comedy

प्रपोजल

प्रपोजल

1 min
416

हमने अपने एक रिलेटिव की शादी का प्रपोजल

एक लड़की वाले के यहां भिजवाया

उनसे उसमें हमने कुछ इस तरह फरमाया

कि हमारा लड़का रेलवे की तैयारी कर रहा है

पहले से ही एक लड़की पर मर रहा है

डांस करता है वह बहुत अच्छा और

शक्ल सूरत से दिखता भी है बच्चा

मांस मछली अंडा गुटका सब है खाता

पैसे कमाने के नाम पर उसका दम निकल जाता

अब आप अपनी लड़की के गुण मिलवाइए

हो सके तो झटपट बात को आगे बढ़ाइए

कुछ दिनों में लड़की वाले का फोन आया

लड़की के 28 गुण मिल रहे हैं पंडित ने बतलाया

इतने गुण मिलने के कारण हमारी लड़की प्रसन्न है

इस लड़के से ही करेगी शादी ऐसा उसका भी मन है

हमने उनसे कहा वाह वाह तब तो यह रिश्ता अच्छा है

वह बोले बात हमारी पक्की और वादा भी सच्चा है

पर कुछ दिनों रहने दीजिए

ठंड कुछ कम होने दीजिए

उसकी बच्ची भी संभल जाएगी और

अपने अंकल की शादी में जरूर आएगी

मैं कुछ चौंका कुत्ते की तरह भौंका

तो क्या आप हमें ऐसी बहू दिलवाओगे

उधर से बड़े प्यार से आवाज आई

तो ऐसे लड़कों के लिए क्या

सती सावित्री लाओगे।।

                    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy