STORYMIRROR

Dr. A. Zahera

Inspirational

4  

Dr. A. Zahera

Inspirational

परिवर्तन!!

परिवर्तन!!

1 min
334

जीवन पथ पर अग्रसर हो कर 

राही जब तुम आगे को बढ़ना

पीछे देख अतीत को अपने

हिम्मत कहीं तुम खो न जाना।


बीते पल जीवन के पथ पर

सीख अनोखी जाते देकर

जीने की कुछ कला निराली

काम आती अगले पथ पर।


जब चलते चलते पग पर कोई

अनजानी राह पुकारे तुमको

साहस को तन मन में भरके

सफलता की नई इबारत लिखना।


प्रयत्न और तप के बल पर

अगली पीढ़ी के पथ को गढ़ना

आशा भरी हो जिस दिशा पर

ऐसे पथ के तुम पंथी बनना।


सब में नई ऊर्जा को भरना

मीठे बोल प्रेम अपनापन देना

भाईचारे की स्वर्णिम डोरी में

हर मज़हब के मोती को पिरोना।


देश में ऐसे परिवर्तन को साकार कर

अपनी माटी को विश्वपटल पर चमकाना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational