STORYMIRROR

Jayantee Khare

Abstract

4  

Jayantee Khare

Abstract

परिवर्तन

परिवर्तन

1 min
396

राशन कार्ड से नाम कट जाता है

जिस घर को वो कहती थी


उसका हर सदस्य पराया हो जाता है

कितना भी पढ़लिखकर कमाने लगे

उसका पैसा नहीं लिया जाता है


हर पल उसे पराया दिखाया जाता है

औपचारिकताओं को जताया जाता है


हर जगह पता बदल जाता है

एक रस्म होते ही सरनेम बदल जाता है

यूँ तो ससुराल उसका घर कहलाता है


मग़र उस घर में कोई हक नहीं दिया जाता है

उसकी हर आदत को बदल दिया जाता है

जिंदगी भर उसे परखा जाता है


ये परिवर्तन "शुभ-विवाह" कहलाता है

क्या कोई पुरुष कभी ये कर पायेगा ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract