"परिवार "
"परिवार "
परिवार एकता और प्यार का आधार
सदा रहो मिलकर एक साथ
बड़े बुजुर्गों का करो सदा सम्मान
तभी नीव हो परिवार की मजबूत और अटूट
सभी की भावनाओं को पहचानो
ठेस लगे ना किसी अपने को
ऐसी कोई बात ना महुँ से निकालो
हर समस्या का मिलकर ढूंढो समाधान
हर मुश्किल तभी बनती आसान
हाथ एक दूसरे का कभी न छोड़ो
मिलकर सदा परिवार की खुशियाँ जियो
छोटा बड़ा चाहे जैसा हो
पर सम्मान सभी का करो बराबर
परिवार हमे देता शक्ति और अपनापन
परिवार बिना हैं खाली और अधूरापन
साथ अगर परिवार ना हो तो
हर खुशी लगे मिलावट
बिना परिवार अधूरे सपने
इसलिए बन कढ़ी रिश्तों की पक्की
जुड़े रहो एक दूजे से से हरदम
तभी मुकम्मल होंगे सुंदर सपने
परिवार एकता का मूल आधार
सदा रहो मिलकर एक साथ।
