STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

परिवार हमारा

परिवार हमारा

1 min
290

एक प्यारा सा परिवार हमारा,

जहाँ मिलता है सभी को खुशियों का खजाना


माँ-पिता का प्यार बड़ों का आदर है सिखाता

मिलाता बच्चों का प्यार जिसका हर कोई दीवाना


ममता की चादर प्यार से सब पर बरसती

याद है सर पर हाथ फेर पिता का प्यार बरसाना


बच्चों की हँसी लगे उपवन का फूल है

खेल-खेल में कभी रोते होता है फिर रूठना मानना


खुशियों के फूलों सा महकता परिवार हमारा

महकाओ खुशियाँ और तुम नया कोई संगीत बजाना


एक दूसरे का साथ हमेशा देता परिवार 

हर कठिनाई में एक दूसरे का तुम सदा साथ निभाना


जीवन के हर त्यौहार मनाये हैं संग-संग

मिलकर सभी को जीवन जीने का तुम तरीका सिखाना


प्यार और बंधन से बँधा परिवार हमारा

खुशियों की सौगात है इसे किसी की नज़र ना लगाना.



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational