STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational Children

4  

mridula verma

Inspirational Children

परिवार है अनमोल

परिवार है अनमोल

1 min
232

परिवार ही रिश्तों में

प्रेम का भाव जगाता है

दूर रहे हम कितने भी

सबको करीब लाता है।।


बच्चों में संस्कार भाव

परिवार से ही आते हैं

बड़े बुजुर्गों से ही हम सब

अमूल्य ज्ञान को पाते हैं।।


परिवार के हर एक रिश्ते

बड़े अनमोल रत्न होते हैं

परिवार के रूप में ईश्वर ने

उपहार माला में पिरोए होते हैं।।


जीवन में सुख हो या दुख हो

सभी मिलकर सहते है

खुशियां भी हो जाती सौ गुनी

जब सब एक साथ होते हैं।।


परिवार में होता अनुशासन

और प्रेम समर्पण होता है

ईश्वर का दिया हुआ हमें

परिवार अनमोल उपहार होता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational