STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Classics Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Classics Inspirational

परित्याग

परित्याग

2 mins
378

घमंड है बस एक मिथ्या अभिमान

घमंड से किसने,आज तक कुछ पाया,

नदी के बाढ़ प्रभाव, बचा न बड़े पेड़

तृण जो झुक गया,बाढ़ से वह बच गया !


घमंड षड़विकार, जीवन में विकार

सत्य असत्य का नहीं करता विचार,

घमंड के कारण धरती में दबा बली

हमें घमंड क्या देगी कर थोड़ा विचार !


घमंड के कारण, मारा गया देख बाली 

घमंड के कारण, रावण की लंका जली,

 घमंड के कारण कितने वीर हुए लाचार

 घमंड के कारण रक्त की खेली गई होली !


महर्षि भृगु पर जब कभी उन्माद छाया,

नासमझी में विष्णु की छाती पर लात लगाया,

अपना तीसरा नेत्र गंवाया और हुए घोर शर्मिंदा 

आओ तुम भी ज़रा देख लो घमंड की माया !


घमंड के कारण ही महायुद्ध महाभारत हुआ है,

पांडव कौरवों को अपना वंश गवाना पड़ा है,

सृष्टि नाश करता जब घमंड चढ़कर बोलता है,

अपने कैसे घमंड है बस एक मिथ्या अभिमाऩ


घमंड से किसने,आज तक कुछ पाया,

नदी के बाढ़ प्रभाव, बचा न बड़े पेड़

तृण जो झुक गया,बाढ़ से वह बच गया !


घमंड षड़विकार, जीवन में विकार

सत्य असत्य का नहीं करता विचार,

घमंड के कारण धरती में दबा बली

हमें घमंड क्या देगी कर थोड़ा विचार !


घमंड के कारण, मारा गया देख बाली 

घमंड के कारण, रावण की लंका जली,

 घमंड के कारण कितने वीर हुए लाचार

 घमंड के कारण रक्त की खेली गई होली !


 महर्षि भृगु पर जब कभी उन्माद था छाया

नासमझी में विष्णु की छाती पर लात लगाया,

अपना तीसरा नेत्र गंवाया और हुए घोर शर्मिंदा 

आओ तुम भी ज़रा देख लो घमंड की माया !


 घमंड के कारण ही महायुद्ध महाभारत हुआ है

 पांडव कौरवों को अपना वृहद वंश गवाना पड़ा है,

सृष्टि नाश कर देता जब घमंड चढ़कर बोलता है

जनकल्याण में गर्व परित्याग करना पड़ता है !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics