STORYMIRROR

Dr. Shikha Maheshwari

Romance

3  

Dr. Shikha Maheshwari

Romance

प्रेम या ग़लती

प्रेम या ग़लती

1 min
341

तुमने कहा खूब चाहो

क्या तुम्हें खूब चाह कर

कोई ग़लती कर दी?

तुमने कहा हम एक

दूसरे के हैं

कभी तीसरे से बातचीत नहीं की,

क्या कोई ग़लती कर दी?


तुमने कहा टॉप प्रायोरिटी बनना है

तुम्हें टॉप लिस्ट रखा,

क्या कोई ग़लती कर दी?

तुमने कहा हमेशा हाथ थामे रहोगे

तुम हाथ कस कर पकड़ लिया,

क्या कोई ग़लती कर दी?


तुमने कहा बस तुम्हारी सुनूँ

सबको अनसुना कर के,

क्या कोई ग़लती कर दी?

साथ चलने का वादा किया तुमने

आज तक उसी इंतजार में अकेले

चलकर,

क्या कोई ग़लती कर दी?


तुमने कहा सबसे ज्यादा चाहो

खुद से ज्यादा तुम्हें चाह कर,

क्या कोई ग़लती कर दी?

तुम को सुबह और तुम को ही रात माना

सच बताओ क्या कोई ग़लती कर दी?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance