STORYMIRROR

Dr. Shikha Maheshwari

Others

3  

Dr. Shikha Maheshwari

Others

क्या मिला?

क्या मिला?

1 min
413

भगवान ने बनाई यह धरती

और आज भगवान का स्वरूप हमने धरती से बड़ा बना दिया।


भगवान ने पूरी की मन्नतें

और आज हमने मन्नतों का ढेर खड़ा कर दिया।


भगवान ने दी सुविधाएं हमे

और हमने सुविधाओं को महत्वपूर्ण बना दिया।


भगवान ने दी पहचान

और हमने अपनों को पहचानना छोड़ दिया।


भगवान ने दी जल, अग्नि, वायु

और हमने इन्हें ही दूषित कर दिया।


सब समाप्ति के कगार पर ला दिया

और पूछते हो भगवान तुमने दिया ही क्या।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन