STORYMIRROR

Kishan Negi

Abstract

4  

Kishan Negi

Abstract

पल जो बीत गया मुबारक हो

पल जो बीत गया मुबारक हो

1 min
187

दिनकर के सरोवर में नहाई भोर को 

जंगल में चहकते पंछियों के शोर को 

रिमझिम फुहार में झूमते हुए मोर को

पल जो बीत गया मुबारक हो 


खेत में माटी से सने गोरी के पाँव को

गोधूलिका की महक में डूबे गॉंव को 

पलकें बिछाये बूढ़े बरगद की छाँव को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


सुनसान जंगल में, ऊंघती तन्हाई को 

दूर शिवालय में, गूंजती शहनाई को

उतुंग शिखर को, उसकी परछाई को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


बहती नदी को, धारा की कल-कल को 

आकाश में मंडराते, बादलों के दल को 

मस्त जिंदगानी के, हर सुहावने पल को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


मायूस झुर्रियों को, पिचके हुए गालों को 

उसकी मुफलिसी को, बिखरे बालों को 

गुजरे वक्त के, महीनों और सालों को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


सजना के बालों पर, सजे गुलाब को 

आकाश में उड़ते, अनछुए ख्वाब को 

यौवन की मुंडेर पर, लटके शबाब को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


महकते गीत को, भड़कती शायरी को 

तन्हाई में लिखी, जवानी की डायरी को 

पिया कि इंतज़ार में, गोरी की तैयारी को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


गोरी के हाथों में, खनकते कंगना को 

बेटी के आने से, मुस्कुराते अंगना को

चौखट में बैठी, घूँघट ओढ़े सजना को 

पल जो बीत गया मुबारक हो 


उसकी मज़बूरी को, उसकी लाचारी को 

नेता के दरबार में, चापलूस दरबारी को

लॉकडाउन में बंद, कोरोना महामारी को 

पल जो बीत गया मुबारक हो। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract