पिता
पिता
हमारा फ़ख़्र होते हैं हमारे पिता,
हमारी पहचान होते हैं हमारे पिता।
हमारा हर्ष होते हैं हमारे पिता,
हमारा आदर्श होते हैं हमारे पिता।
हमारे जन्म दाता होते हैं हमारे पिता,
हमारे अन्नदाता होते हैं हमारे पिता।
हमारे पालनहारे होते हैं हमारे पिता।
बड़े ही न्यारे व प्यारे होते हैं हमारे पिता।
हमारे शिक्षक होते हैं हमारे पिता,
हमारे रक्षक होते हैं हमारे पिता।
हमें समझने वाले होते हैं हमारे पिता,
हमें समझाने वाले होते हैं हमारे पिता।
हमारी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं हमारे पिता,
हमारी हर आज़माइश में साथ चलते हैं हमारे पिता।
हमें नेकी की राह दिखाते हैं हमारे पिता,
हमें सब्र और शाँति का पाठ पढ़ाते हैं हमारे पिता।
हमारे जीवन का सहारा होते हैं हमारे पिता,
हमारे जीने का आसरा होते हैं हमारे पिता।
हमारी खुशियों पे अपनी खुशियां लुटाते हैं हमारे पिता,
अपना दर्द अपने ही दिल में छुपाते हैं हमारे पिता।