STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy

4  

Umesh Shukla

Tragedy

पिघलते बर्फ : उमेश शुक्ल के हाइकु

पिघलते बर्फ : उमेश शुक्ल के हाइकु

1 min
334


सांस्कृतिक मंचों पर फिल्मी नृत्य

लोक संस्कृति के पैरोकारों का चमकदार कृत्य

पिघलते बर्फ पर उकेरे भविष्य 


बालू मोरंग ईंट विकास स्तंभ

चौड़ी या संकरी सड़क सबसे इनका अनुबंध

हादसों पर अध्येता लिखते निबंध


नगर निगम वाहन गौएं पहचानें

फिजा को महसूस कर वो मैराथन ठानें

बच्चे मगन होके छेड़ते तराने


कलि युग बुदबुदाई बूढ़ी माई

गाजर की थैली झपट गैया अजब लहराई

संतरे नागपुर के आवाज आई


यूपी रोडवेज कमाई में मलंग

सतत संगीत बिखेरता बसों का अंग अंग

किराया सुन मुसाफिर होते दंग।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy