STORYMIRROR

Rupal Sanghavi "ઋજુ"

Inspirational Others

3  

Rupal Sanghavi "ઋજુ"

Inspirational Others

"फूल का संदेश"

"फूल का संदेश"

1 min
187

फूल का संदेश यही

सदा सुवासित रहना।

आज खिले कल मुरझाना है

नियति से चिंतित क्यूं रहना?.

प्रेमियों के प्रेम पत्र की यादें 

शोणित बनकर संजोना।

कभी सेज पर, कभी कफ़न पर

कभी हवन में ज्वलित होना।

पर हर हाल में एक सी खुशबू

हर बार बिखेरते रहना।

चाहे जीवन रहे ना रहे

खिलते मुस्कुराते रहना।

फूलों का संदेश यही है

यही है इनका कहना।


मुस्कान अच्छी लगती है,

जिंदगी के साथ भी।

जिंदगी के बाद भी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational