STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

फिल्म

फिल्म

1 min
375

एक कहानी या घटना को

चलती छवियों के साथ में

सेट पर कैमरा लिए हाथ में

पूरा रिकॉर्ड किया जाता है

सुंदर- सुंदर दृश्यों की भी

झलक दिखाई जाती है...

अभिनेता, अभिनेत्री संग

पूरी टीम काम पर आती है

शानदार गानों का मिश्रण

दिल आनंद से भरता है ...

मनमोहक एनिमेशन इफैक्ट

खूब

मनोरंजन करता है......

धन्य हैं थॉमस अल्वा एडिसन

जिन्होंने चलचित्र बनाया था...

नमन हैं दादा साहब फाल्के जी को

जिन्होंने फिल्म अभियान चलाया था

सर्वप्रथम मूक फिल्म "हरिश्चंद्र" बनाई थी....

1931 में बोलती "आलम आरा" दिखाई थी

इस तरह एक के बाद एक हिट फिल्म बनाई थी

भारत को सिनेमा क्षेत्र में नई पहचान दिलाई थी

हर विषय पर देश भर में फिल्में बनाई जाती हैं

अलबेली संस्कृति की झलक दिखाई जाती है

फिल्में केवल मनोरंजन नहीं ये ज्ञानवान बनाती हैं

विश्व भर में भारत देश को श्रेष्ठ स्थान दिलाती है.....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational