पेड़ की वेदना
पेड़ की वेदना
हे पेड़ जब तुम पुष्पित होते हो, प्रकृति गाने लगती वसंत बहार
रंग बिरंगी नन्ही चिड़िया चहचहाती, कीट, पतंगे और भंवरे करते गुंजन
पेड़ का मानव से गहरा नाता, सारे सुख मानव पेड़ से पाता,
कुछ न कुछ देता पेड़ फूल, फल, पते, फलियों
कड़ी धूप से बचाता, शीतल छांव देता
लेकिन मानव क्यों नहीं सुनता एक पेड़ की पुकार?
नोच लेता पते सभी ले जाता,निर्वसन पेड़ को मानव कर जाता
ठिठुरता पेड़ रात बिताता, हंसकर सब दर्द सह जाता
लेकिन मानव फिर करे पेड़ पर अत्याचार
कहता पेड़ क्यों तू मानव मेरे मन को तड़पा ता
प्राणवायु में तुझे देता बदले में कुछ न लेता
फिर भी अपना सर्वस्व लुटा कर्ता अपना परोपकार
कितना सुन्दर था जीवन मेरा शाखों पर चिडियों का डेरा
जब फलों से लदे रहता खुश हो मस्ती में लहराता
सब कुछ न्यौछावर कर्ता
इतनी नेकी के बावजूद क्यों कर्ता मानव एसा मेरे साथ व्यवहार
विरान जो खड़ा ठूंठ जो आज बन गया
फिर भी वो पेड़ अपने अस्तित्व से पहचाना जाता
कर्ता मानव जीवन पर उपकार
आओ पेड़ की वेदना समझे, पौधे लगाए प्रकृति ये धरा को बचाये,
इनमें भी जीवन है इस बात को समझ पाये
पेड़ से ही जिंदा मानव जीवन है, आओ इनका संरक्षण कर इन्हें कटने से बचाए
जीवन संजीवनी है ये पेड़, प्रकृति, वसुंधरा इस बात को हम समझ जाए
देती प्रकृति जीवन प्राणवायु, अन्न, जल ना करे इनका तिरस्कार
हमेशा याद रखे पेड़ पृथ्वी का मानव के लिए है अनुपम उपहार।
