STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Classics Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Classics Inspirational

पद्मावती का जौहर कुंड

पद्मावती का जौहर कुंड

1 min
393

एक सुहागन के माथे पर सजा हुआ,

सिंदूर उस स्त्री के लिए बड़ी शक्ति है।


पति के प्रेम की सुन्दर बानगी लिए हुए,

एक स्त्री के समर्पण से निहित भक्ति है।


स्त्री का सुहाग उसे और भी संवारता है,

स्त्री का ललाट इससे दप दप चमकता है !


ललनाएं इसे अपनी सभ्यता की धरोहर समझती हैं,

शान से सिंदूर का मान रखते हुए मांग में सजाती हैं !


भारतीय स्त्री स्वाभिमान के मान पर ज़ब आ जाती हैं,

तो रानी पद्मावती की तरह जौहर कुंड को अपनाती हैं !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics