STORYMIRROR

Dr. Anu Somayajula

Abstract

4  

Dr. Anu Somayajula

Abstract

पैसा अपना खेल दिखाता

पैसा अपना खेल दिखाता

1 min
226

पैसा अपना खेल दिखाता

ख़ूब नचाता


कभी दौड़ते हम उसके पीछे

कभी खींचता वह

हमको पीछे

सिक्के की खनक कभी वह बनता

कभी नोट की वह

चादर बुनता

कैसे कैसे प्रपंच रचाता

ख़ूब नचाता


कभी मुट्ठी में बंधता वह

कभी

बंद मुट्ठी से रेत सा फिसलता

कभी बुलाता दूर खड़ा

और कभी

भंवरा बन सर पर है मंडराता

आंख मिचौली खेला करता

ख़ूब नचाता


जानो पैसा है कटी पतंग सा

दौड़ा करते हम धरने

छलांग लगाते, कभी उछलते

लहराती डोर थामने

रातों की नींद नहीं

दिन का भी चैन गंवाते

हम मुंह की खाते, वह हंसता जाता

ख़ूब नचाता


रिश्तों में हो रहा अबोला

कल जो अपना था, परे जा रहा ठेला

अनजानों की भीड़ हुई

बेगानों का अब लगता मेला

भीख की कटोरी में हो या तिजोरी के तालों में

भूखे की रोटी ना बन पाए

पैसा तब मिट्टी का धेला रह जाता

पैसा अपना खेल दिखाता

ख़ूब नचाता।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract