STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational

ओ बारिश

ओ बारिश

1 min
367

मौसम बदल रहा है

तप्त धरा की

प्यास बुझाने

बारिश की बूँदें

धरती पर पड़ रही है

पर मन की तप्तता

और बढ़ गयी है

काश धरती की तरह

कुछ शीतल बूँदें 

मन पर भी पड़ी होती

तन की तरह 

मन भी शीतल होता

सबके मन की उद्विग्नता 

कम तो होती

और एक दूसरे के लिए

अच्छे विचार मन में पनपते

ओ बारिश,

कुछ ऐसा चमत्कार करो

कुछ ऐसा हो कि

सबका मन शांत 

और कोमल भावनाएँ 

ही जन्म ले

इस बार बस

प्रेम ही बरसाना

नफरत की जगह 

कोई न हो

सबका सपना साकार हो

सबके सपने आकार लें

सबकी मन की सुनना

ओ बारिश,

बस चारों तरफ 

प्रेम ही प्रेम हो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational