STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

नफरतें जलाना तुम

नफरतें जलाना तुम

1 min
368

नफरतें भी जलाना तुम, होली जब जलाना तुम

दिल से दिल मिलाना तुम, होली जब मनाना तुम।


दिल किसी का न दुखाना तुम, होली जब मनाना तुम 

नफरतें भी जलाना तुम, होली जब जलाना तुम।


शिकवे-गिले भुलाना तुम, दिल से दिल मिलाना तुम

नफरतें भी जलाना तुम, होली जब जलाना तुम।


मीत दुश्मन को बनाना तुम, होली जब जलाना तुम

रंग में भंग न मिलाना तुम, होली जब मनाना तुम।


रंग स्नेह का लगाना तुम, होली जब मनाना तुम।

नफरतें भी जलाना तुम, होली जब जलाना तुम।


स्नेह छोटों पर लुटाना तुम, होली जब मनाना तुम

आशीष बड़ों का पाना तुम, होली जब मनाना तुम।


नफरतें भी जलाना तुम, होली जब जलाना तुम

दिल से दिल मिलाना तुम, होली जब मनाना तुम।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational