STORYMIRROR

Shayaris Hub

Romance

4  

Shayaris Hub

Romance

नोक झोंक प्यार भरी

नोक झोंक प्यार भरी

1 min
307

कभी कहा जो मैंने तुम्हें,

दूर जाओ यूं हमे छोड़के,

तन्हा कभी ना छोड़ना,

ऐसे कहने पर मुंह कभी ना मोड़ना,


आंखों में आसू हो मेरे,

बताना ना पड़े तुम्हें,

यूं तो समझ जाते हो सब,

फिर ये क्यूं जताएं हम तुम्हें,


गुस्सा हुए हे हम तुम पर,

समझ जाओ ना सिर्फ देखकर,

यूं तो मनाते हो बिन बात पर,

फिर क्यूं गुस्सा दिलाते हो हर बात पर,


रूठे चहेरे के पीछे,

सच्चाई तुम जान लेना,

यूं हम ना कहेंगे दिल की बात,

बिन कहे ही तुम सब जान लेना,


प्यार में पागल हम भी हैं,

जताएं ना तुम्हें पर...!

चहेरा देख हमारा दिवाना तेरा मान लेना,

कभी कम ना होगा प्यार ये बात तुम आज जान लेना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance