STORYMIRROR

Dr.rajmati Surana

Inspirational

3  

Dr.rajmati Surana

Inspirational

नन्हा संकल्प

नन्हा संकल्प

1 min
230

सब तरफ मुमकिन नहीं की कुछ अच्छा हो,

पर एक सोच मन में आई कुछ तो अच्छा करें,

गंदगी है कितनी सब तरफ फैली हुई उसे दूर करें।


सड़कों पर कूड़ा करकट और प्लास्टिक का ढेर,

बीमारी फैला रही चारों ओर कितनी गायें मर रही,

सब मिलकर चलो आओ अपने शहर को स्वच्छ करें।


दुःख होता है शिक्षित जन जब गंदगी फैलाते हैं,

घर को स्वच्छ रखते हैं पर पर्यावरण दूषित करते हैं,

आओ इन पढ़ लिखों का मानस परिवर्तित करें।


घर, आँगन, सड़क, विद्यालय में स्वच्छता अभियान चला,

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, माँल को स्वच्छ सुन्दर बनाये,

आओ मिलजुल कर अपने देश को स्वर्ग बनाने का

संकल्प करें ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational