नंद के घर आनंद भयो
नंद के घर आनंद भयो
नंद के घर आनंंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
गोकुल मै आनंद भयो, जय हो बृज राज की।
लाला के दर्शन के लिये, ग्वाल गोपी दौड़ आये,
बधाई को गीत गावे , जय गोकुल के चन्द की।
झांझ और पखावज बाजे, सब मिलकर खूब नाचे,
नंद भवन में शोर मच्यो है, जय कन्हैया लाल की।
नंद बाबा आनंद पावे, यशोदा जी पलना झुलावे,
गैया घननन घंटी बजावे, जय यशोदा लाल की।
ग्वाल बाल हल्ला मचावे, हेरी हे को नाद लगावे,
माखन-दही खूब उड़ावे, जय हो नंद के लाल की।
देवगण सब फुल बरसावे, हाथ जोड़ कर शीश नमावे,
"मुरली" मन में आनंद पावे, जय कन्हैया लाल की।
