STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy

4  

Umesh Shukla

Tragedy

नेताओं की होगी पौ बारह

नेताओं की होगी पौ बारह

1 min
433

यूपी के हर क्षेत्र में अब है

विधानसभा चुनाव की धूम

जनता को मोहने के लिए

अनेक जादूगर रहे हैं घूम

बातों और शब्द जाल से वो

सब जुटा रहे हैं जन समर्थन

अपने पक्ष में मतदान के लिए

वो जनता से कर रहे निवेदन

चुनाव जीतते ही वो हो जाएंगे

अपने क्षेत्र से नौ दो ग्यारह

जनता के हिस्से आएगी बेचारगी

मगर नेताओं की होगी पौ बारह

लंबी गाड़ियों के काफिले और

समर्थकों का होगा बड़ा हुजूम

पांच साल तक सत्ता मद में फिर

वो सकेंगे बेखटके चहुंओर घूम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy