STORYMIRROR

प्रियंका दुबे 'प्रबोधिनी'

Inspirational

4  

प्रियंका दुबे 'प्रबोधिनी'

Inspirational

नदी स्वच्छ अभियान

नदी स्वच्छ अभियान

1 min
268

जोर शोर से चल रहा, स्वच्छ नदी अभियान

आओ इस शुभ कार्य में, देवें मिल श्रमदान।


और उपेक्षा मत करो, रखना इन्हें संभाल

मिटे धरा से मत कभी,जल संवाहक ताल।


सतयुग में थी बह रही, अविरल तेज प्रवाह

होता नदियों से रहा, जीवन का निर्वाह।


शीतल प्रेम प्रवाह से, सिंचित होते क्षेत्र

नदियाँ हैं वरदायिनी, नहीं सूखते नेत्र।


हलधर खुश रहता सदा, चलता सीना तान

कृपा करे जलवाहिनी, भरता हो खलिहान।


मिशन बड़ा गंभीर है सोचो करो विचार

जन-जन करते जब रहें तब होगा उद्धार।


प्राणों से भी प्रिय रहे, जल जीवन आधार

बूंद बूंद रक्षित करो इन्हें बचाओ यार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational