STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Tragedy

4  

Sudhir Srivastava

Tragedy

नारी ना री नहीं है

नारी ना री नहीं है

1 min
727


नारी को समझना आसान नहीं है,

मगर हम ये कहाँ मानते हैं?

नारी को हम ना री समझते है

शायद सबसे बड़ी भूल करते हैं।

हम नारी को कमजोर, अबला

आश्रिता भर समझते हैं

मगर ये भूल जाते है कि

हमारे अस्तित्व का निर्माण 

नारी ने ही तो किया है,

धरा पर जो हमारी पहचान है

उसका मुख्य आधार है नारी।

अपने दूध से हमें मजबूत किया

हमारे अस्तित्व को विस्तार दिया।

हमारी चिंता में हर समय चौकन्नी रही

गीले मेंं सोई, हमें सूखे मेंं सुलाया।

बहन भी तो एक नारी है

पत्नी प्यारी कितनी भी लगती

मगर वो भी तो एक नारी है,

बेटी को जन्म देकर नारी ने

नारी रुप मेंं कन्यादान का सुख भी

देने वाली भी नारी ही है।

दादी, नानी, मौसी, बुआ भी तो नारी है।

मगर हमारी सोच कितनी गिरी है

हम नारी को कुछ कहाँ समझते हैं,

बस हम इतना जरूर करते हैं

कि आज भी नारी को हम पुरुष वर्ग

सिर्फ ना री समझते और नकारते है

घमंड मेंं बहुत इतराते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy